जमशेदपुर, अगस्त 9 -- झारखंड उच्च न्यायालय ने साकची उत्कल एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अहम फैसला सुनाते हुए 109 नए सदस्यों को मतदान का अधिकार दे दिया है। इस आदेश के बाद अब सभी 109 सदस्य 9 अगस्त को होने वाले चुनाव में मतदान कर सकेंगे। यह फैसला एसोसिएशन के महासचिव तरुण कुमार महांती गुट के लिए बड़ी जीत और राहत के रूप में सामने आई है, जबकि विपक्षी नेता अशोक कुमार सामंता इन सदस्यों को बाहर रखने के अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके। उच्च न्यायलय ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि एसोसिएशन से जुड़े ये नए सदस्य सभी कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ आगामी चुनाव में मतदान का पूरा अधिकार भी रखेंगे। यह भी पढ़ें- Noida News: हाइड पार्क एओए चुनाव निर्विरोध संपन्न, 9 सदस्य चुने गए इस न्यायिक निर्णय से पिछले कई महीनों से सदस्यता को लेकर बनी अनिश्चितता और असमंजस क...