कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में बुधवार को तीन मुकाबले खेले गए। काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में हुए पहले मैच में चंद्रा एकेडमी ने 19.2 ओवर में 78 रन बनाए। टीम की ओर से निशांत ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में तेजस ठाकुर ने चार, आर्यन ने तीन व सूर्यांश ने दो विकेट लिया। जवाब में गुरु गोविंद एकेडमी ने 12.4 ओवर में दो विकेट पर 81 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से आर्यन ने 33 रन व मोहित ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में दुष्यंत ने दो विकेट लिया। कानपुर साउथ-बी मैदान पर हुए दूसरे मैच में शिवा क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 187 रन बनाए। टीम की ओर से विशेष अग्निहोत्री ने 111 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में अनुपम, माधव ग...