काशीपुर, जून 17 -- काशीपुर। कूड़ा निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने पर ब्लॉक प्रमुख को सम्मानित किया गया। बुधवार को ब्लॉक सभागार में प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने और महिला स्वयं सहायता समूह के अजीविका संवर्धन के मॉडल को क्षेत्र पंचायत निधि से सफलतापूर्वक लागू करने पर सीडीओ दिवेश शाशनी ने ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीडीओ ने सभी त्रिस्तरीय पंचायती राज्य संस्थानों को इसी प्रकार अनुकरणीय कार्य करने का आह्वान किया। यहां बीडीओ कमल पांडे, पार्षद विजय कुमार बॉबी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बांका: जीविका कार्यालय में बीपीएम की विदाई, नए बीपीएम ने संभाला कार्यभार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...