गाज़ियाबाद, जनवरी 13 -- मोदीनगर, संवाददाता। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गांव तलहेटा में उतार चढ़ाव की मांग को लेकर किसानों ने एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को अर्द्धनग्न होकर पैदल मार्च निकाला और धरना दिया। किसानों ने एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी ना हुई तो पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। गांव तलहेटा में बनने वाले गोल चक्कर पर उतार चढ़ाव की मांग को लेकर 15 गांवों के किसान पिछले 24 दिन से धरना प्रदर्शन कर चुके है। इस दौरान किसान दो बार महापंचायत कर चुके और एक सप्ताह पहले एक्सप्रेस वे पर दो घंटे तक टोल फ्री भी करवाया था। इसके बाबजूद भी एनएएचआई के अधिकारियों ने अभी तक किसानों से कोई बात नहीं है। मंगलवार को किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पैदल मार्च निकालकर धरना दिया। किसानों ने चेतावनी दी है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.