वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव बरकरार रहेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 27 मार्च को आसमान में बादलों का आवागमन रहेगा। इस दौरान हल्की बूंदाबादी की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। दिन में तेज हवा चलने की संभावना है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत हैं। ऐसे में अगले एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.