नई दिल्ली, मार्च 25 -- Stock Market Holidays: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को थोड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल, गुरुवार 26 मार्च 2026 को श्री राम नवमी के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव और करेंसी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा। ऐसे में बाजार में ट्रेडिंग शुक्रवार 27 मार्च को फिर से शुरू होगी।क्या है डिटेल इस बार निवेशकों के लिए दिलचस्प बात यह है कि बाजार लगातार दो दिन बंद रहेंगे। 26 मार्च को त्योहार की छुट्टी के बाद 28 मार्च शनिवार और 29 मार्च रविवार होने के कारण वीकेंड रहेगा। यानी शुक्रवार को एक दिन ट्रेडिंग के बाद फिर दो दिन का ब्रेक मिल जाएगा। हालांकि, कमोडिटी मार्केट में आंशिक रूप से कारोबार जारी रहेगा। जानकारी के मुताबिक, कमोडिट...