पलामू, मार्च 6 -- पंडवा। उताकी के पंचायत सचिवालय में जनसेवा ट्रस्ट का दूसरा वार्षिक महोत्सव मनाते हुए बिहार के छपरा स्थित राम जयपाल महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजू प्रसाद और संपूर्ण ग्राम विकास केंद्र-पलामू के सचिव विनोद कुमार को क्रमश: प्रथम व द्वितीय को जनसेवा सम्मान दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ राजू प्रसाद ने कहा कि जन सेवा ट्रस्ट का कार्य निस्वार्थ भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे इसका ख्याल संस्था के संचालक को रखने का दायित्व है। ट्रस्ट के संचालन डॉ धर्मेन्द्र, हर्षिता कुमारी, डॉ इंदल कुमार महतो, जितेन्द्र कुमार मेहता, शैलेन्द्र कुमार मेहता, नीतू कुमारी, रंजीत पांडेय, निशांत भास्कर, पुष्पलता कुमारी, यशवंत महतो, टिंकू मेहता आदि ने भी विचार रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.