बलरामपुर, अप्रैल 4 -- उतरौला। उतरौला तहसील में एसडीएम अभय कुमार सिंह ने पीड़ितों के शिकायतों की सुनवाई की। यहां 18 प्रार्थना पत्र आए, इसमें सिर्फ एक मामले का निस्तारण हो सका। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बभनपुरवा निवासी सद्दाम हुसैन ने राप्ती नदी पर कटानरोधी कार्य कराने, मोहल्ला गांधीनगर के हेमंत गुप्त ने जमीन से अवैध कब्जा हटवाने, गैड़ास बुजुर्ग के ग्राम इटईरामपुर निवासी अज्ञाराम ने पट्टे की जमीन का निस्तारण कराने व रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सरायखास निवासी तिलकराम ने चकमार्ग से कब्जा हटवाने की मांग की। एसडीएम ने पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को जमीन विवाद का मौके पर जाकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। तुलसीपुर में सात मामले निस्तारिततुलसीपुर। तुलसीपुर तहसील में शनिवार को एडी...