बलरामपुर, मई 4 -- उतरौला/बलरामपुर, संवाददाता। तेज बारिश और हवाओं के झोंकों ने उतरौला क्षेत्र में कहर बरपाया है। सोमवार दोपहर बदलपुर-धुसवा मार्ग पर फायर स्टेशन के सामने एक ई-रिक्शा पर अचानक पेड़ गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बढ़या पकड़ी निवासी तुलाराम (32) पुत्र बेकारू के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। तुलाराम ई-रिक्शा लेकर बदलपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तेज हवा और बारिश के बीच सड़क किनारे लगा विशाल पेड़ अचानक ई-रिक्शा पर आ गिरा। पेड़ के नीचे दबने से तुलाराम की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- लोगों की मदद में जुटें अफसर, लखनऊ से अयोध्या तक मौसम की भीषण मार के बीच सीएम योगी का निर्देश ई-रिक्शा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बढ़या पकड़ी गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो...