बलरामपुर, अप्रैल 11 -- उतरौला, संवाददाता। बढ़ती गर्मी के साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गंभीर होता जा रहा है। क्षेत्र के अधिकांश इंडिया मार्का हैंडपंप या तो खराब पड़े हैं या उनसे दूषित पानी निकल रहा है। जिसके चलते लोगों के सामने पेयजल की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। उतरौला के मुख्य बाजार सहित बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थानों पर लगे कई हैंडपंप लंबे समय से बंद हैं, जिससे राहगीरों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पानी में बदबू और गंदगी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गर्मी में मजदूर, बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दूषित जल को लेकर चिकित्सक लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ...