गंगापार, जुलाई 13 -- उतरांव थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में बीते शनिवार के दिन भाभी को सिरफिरे देवर ने लाठी, डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी घटना के बाद से ही फरार था। उतरांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया। फरार भाभी के हत्यारोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने स्थानीय मुखबिरों की मदद ली। थानाध्यक्ष उतरांव पंकज कुमार त्रिपाठी व एसएसआई मनोज सिंह आरक्षी अनीस के साथ हत्या के बाद से खोज में जुटे थे। पुलिस का प्रयास रंग लाया। रात में ही पुलिस ने आरोपी को नागनाथ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी चंदा देवी पत्नी पत्नी रामबाबू के देवर रामकैलाश की नजर भाभी पर थी। देवर की हरकतों को चंदा ने नजरअंदाज...