हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 23 -- एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर स्कूल बस चालक की लापरवाही ने पांच वर्षीय छात्रा की जान ले ली। छुट्टी के बाद घर लौट रही बच्ची बस से उतर ही रही थी, तभी चालक ने बिना देखे बस आगे बढ़ा दी। अचानक बस चलने से बच्ची असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और पिछले पहिए की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि बस में कोई हेल्पर भी नहीं था।उतरने से पहले ही चला दी स्कूल बस अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला गलुआ गांव निवासी विवेक कुमार की पांच वर्षीय बेटी डिंपल राजकमल पब्लिक स्कूल नगला भूरा में नर्सरी की छात्रा थी। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह बस से घर लौट रही थी। घर के पास बस रुकने पर डिंपल नीचे उतरने लगी। वह पूरी तरह बस से उतर भी नहीं पाई थी ...