इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- इटावा। मंगलवार शाम आई आंधी में कहीं टीन उड़े तो कहीं पेड़ गिर गए। हालांकि किसी को चोट नही आई। बसरेहर के गांव अकबरपुर में एक किसान का टीन उखाड़कर दूर जा गिरा। गृहस्थी का सामान भी भीग गया। अकबरपुर के ओम नारायण के घर में छत की जगह रखी टीन उड़ गई। ओम नारायण ने बताया कि उसकी बेटी की शादी है और 26 अप्रैल को बारात आनी है। टीन में ही उसका पूरा सामान रखा हुआ था जो भीग गया। ताखा के गांव नगला पछांय में एक मकान पर नीम का पेड़ गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...