मैनपुरी, मार्च 1 -- उड़ीसा से तस्करी कर मैनपुरी लाए गए 124 कुंतल गांजा से भरे ट्रक को पकड़ लिया गया। घिरोर के निकट नगला केहरी पर पुलिस ने घेराबंदी की और वाहन को पकड़ लिया। इस दौरान एक कार भी पकड़ी गई, जिसमें गांजा तस्कर सवार थे। आरोपी वाहन में कोयला लादकर लाए थे, जिसमें गांजा छिपाया गया था। मुकदमा दर्ज कर तस्करों को जेल भेजा गया है और गांजा सीज कर दिया गया है। रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने इस मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 28 फरवरी को घिरोर पुलिस ने एएनटीएफ यूनिट आगरा के साथ मिलकर गांजा से भरे ट्रक को पकड़ा। इनके आगे चल रही एक कार भी पकड़ी गई। जिसमें तस्कर सवार थे। इन तस्करों ने अपने नाम विशाल पुत्र मोहनलाल निवासी नाबा थाना रोरावर अलीगढ़, सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी इंद्रानगर थाना देहलीगेट अल...