इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- इटावा। सिविल लाइन थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत का एक कुंतल दो किलो गांजा बरामद किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक कार, एक बाइक और एक स्कूटी भी जब्त की गई है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग आगरा की ओर से कार में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर कचौरा रोड स्थित पैराडाइज होटल के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- 55 लाख के गांजा संग तस्कर गिरफ्तार इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े...