हरिद्वार, जनवरी 15 -- बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा, डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ ने गुरुवार को भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर उड़ीसा की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया। आरोप लगाया कि भाजपा दलितों को आगे बढ़ते हुए देखना नहीं चाहती। बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने बताया कि 25 से 30 दिसंबर 2025 तक कटक उड़ीसा में बामसेफ का 42 वां राष्ट्रीय अधिवेशन होना था जिसे नहीं होने दिया गया। भाजपा सरकार दलितों का शोषण कर रही है। आरएसएस और भाजपा मिलकर देश को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा का जहां भी शासन है वहां दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है। पहले भी अधिवेशन हुए हैं कभी किसी का नुकसान नहीं किया तो अब सरकार को कैसा डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी को न्याय देने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.