मुंगेर, जुलाई 14 -- हेमजापुर,संवाद सूत्र। धरहरा प्रखंड के शिवकुंड पंचायत स्थित कुर्मी टोला निवासी 45 वर्षीय ट्रक चालक अजीत कुमार सिंह उर्फ टुन्नी की उड़ीसा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात उस समय हुआ, जब वह ट्रक चला रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, अजीत कुमार सिंह लंबे समय से ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार देर रात उड़ीसा में ट्रक लेकर जा रहे थे, तभी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन तत्काल उड़ीसा के लिए रवाना हुए। वहां कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार दोपहर जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव शिवकुंड पहुंचा तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन क...