पलामू, मार्च 9 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ टोंगरी टोला निवासी 34 वर्षीय सह ट्रक चालक मेहताब आलम उर्फ गुड्डू की उड़ीसा में सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को उसका शव एम्बुलेंस से गांव पहुंचा तो परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। बड़ी संख्या में ग्रामीण सांत्वना देने के लिए जुट गए थे। परिवार के लोगों ने बताया कि मेहताब, करीब एक माह पहले ट्रक चलाने के लिए उड़ीसा गया था। रविवार को वह ट्रक में बॉक्साइट लोड कर ले जा रहा था। इसी क्रम में उड़ीसा के नारदेवपुर इलाके में उसके ट्रक की दूसरे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.