मेरठ, मार्च 31 -- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को उड़ीसा के भुवनेश्वर में गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिलते ही पश्चिमी यूपी के किसानों में रोष व्याप्त हो गया। भारतीय किसान यूनियन ने टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में सभी जिलों में थानों का घेराव शुरू कर दिया। देर रात उड़ीसा पुलिस ने राकेश टिकैत को रिहा कर दिया, इसके बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया। भाकियू मेरठ के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि टिकैत की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही किसानों ने थानों पर धरना शुरू कर दिया।। मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि युवा नेता गौरव टिकैत के नेतृत्व में जनपद के 25 थानों में किसानों ने डेरा डाला। बागपत में शहर के साथ, खेकड़ा, दोघट, छपरौली और चांदीनगर थाने पर भी किसानों ने धरना शुरू कर दिया। शामली में शहर कोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.