संभल, मार्च 14 -- सर्किट हाउस मुरादाबाद में शुक्रवार को क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें संभल समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आलू को उड़ीसा भेजने पर सहमति बनी। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वर्तमान सत्र में आलू की उपज के समुचित भंडारण, बेहतर बाजार मूल्य और सुलभ विपणन सुनिश्चित कर किसानों के हितों की रक्षा करना रहा। सम्मेलन के दौरान जिला उद्यान अधिकारी सौरभ बंसल ने बताया कि जनपद द्वारा आलू की 15 विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने संभल के विकास अग्रवाल और दीपक शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। कृषि विपणन निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह बताया कि वर्तमान में बाजार में अधिक आवक के कारण किसानों को कम मूल्य प्राप्त हो रहा है, जिसे सुधारने के लिए निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.