घाटशिला, जून 17 -- गालूडीह स्थित बराज से धान की खेती के लिए ओडिशा सरकार ने झारखंड जल संसाधन विभाग से 1 जुलाई से दायीं नहर के माध्यम से 80 क्यूमेक पानी देने की मांग की है। इस संबंध में ओडिशा के अधिकारियों ने हाल ही में बराज का निरीक्षण भी किया। बराज अंचल के अधीक्षण अभियंता रविकांत चौधरी ने बताया कि पानी का भंडारण बढ़ाने के लिए 20 जून से बराज के 18 फाटक बंद किए जाएंगे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि हर वर्ष 40 से 60 क्यूमेक पानी ही दिया जाता है और वर्तमान परिस्थितियों में 80 क्यूमेक पानी देना संभव नहीं है, क्योंकि इससे आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...