घाटशिला, जून 30 -- गालूडीह।खरीफ फसल की सिंचाई के लिए उड़ीसा को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के तहत गालूडीह बराज के 18 फाटक सोमवार रात बंद कर दिए गए। जलस्तर बढ़ाकर दायीं मुख्य नहर से पानी छोड़ा जाएगा। फिलहाल फाटक संख्या-3 को आंशिक रूप से खुला रखा गया है, जिससे 8 क्यूमेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है ताकि नदी पूरी तरह सूख न जाए। उड़ीसा सरकार ने 80 क्यूमेक पानी की मांग की है, जबकि जल संसाधन विभाग दायीं नहर से 60 क्यूमेक तक पानी छोड़ने की तैयारी कर रहा है। कार्यपालक अभियंता प्रितेश होड़ो ने बताया कि अंतरराज्यीय जल बंटवारा समझौते के तहत उड़ीसा को पानी देना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- बराज में पानी लबालब, फिर भी सूखी है मुख्य नहर, किसान चिंतित, पेज 3 लीड इधर गालूडीह-घाटशिला क्षेत्र के किसानों ने बायीं नहर का कार...