गढ़वा, दिसम्बर 12 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुका निवासी 48 वर्षीय अरमेंद्र राउत की ओडिशा में हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह युवक का शव गांव पहुंचा जहां परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। अरमेंद्र छह माह पहले ओडिशा के बड़बिल काम करने गया था। साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्य भी वहां रहकर ड्राइवरी का काम करते हैं। बीते दिन ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में तेज़ दर्द उठने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...