सराईकेला, फरवरी 27 -- सरायकेला, संवाददाता । सरायकेला-खरसावां तथा आस-पास के क्षेत्रों में उडिया समुदाय की महिलाओं ने गुरुवार को ''सुदेशा गुरुवार'' का व्रत पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर घर-घर में मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की गई। मार्गशीर्ष महीने के हर गुरुवार को मनाई जाने वाली इस पूजा के लिए सुबह से ही घरों में विशेष चहल-पहल थी। महिलाओं ने घर के मुख्य द्वार से लेकर पूजा स्थल तक आकर्षक रंगोली (झोटी) बनाई, जिसमें मां लक्ष्मी के पदचिन्ह मुख्य रूप से बनाए गए। पूजा के दौरान महिलाओं ने नए वस्त्र धारण कर विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की। इस दिन विशेष रूप से लक्ष्मी पुराण का पाठ किया गया, जिसमें सुदेशा (एक राजा की पत्नी) की कथा सुनी गई। पूजा में विभिन्न प्रकार के पारंपरिक उडिया पकवान, फल और फूल अर्पित किए गए। उड़िया समुदाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.