नई दिल्ली, अगस्त 11 -- उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) योजना के नए चरण को लेकर केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट का काम शुरू कर दिया है। राज्यों के सहयोग 100 नए हवाई अड्डे और 200 हेलीपोर्ट बनाने की तैयारी तेज हो गई है। केंद्र ने स्पष्ट किया है कि नए हवाई अड्डों और हेलीपैड के चयन के लिए राज्य प्रस्ताव भेज सकते हैं। जमीन की उपलब्धता, तकनीकी जांच, यात्रियों की संभावना के आधार पर स्थानों का चुनाव किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, राज्यों से भी प्रस्ताव मांग जा रहा है। राज्य जमीन उपलब्ध कराते हैं तो तकनीकी जांच के बाद देखा जाएगा कि संबंधित जगह से कितने यात्री मिल सकते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी हवाई पट्टियों को भी एयरपोर्ट के तौर पर विकसित किया जा रहा है, जो बड़े शहरों में हैं और किसी वीवीआईपी के आवागमन के लिए इनका इस्तेमाल होता है, जबकि इन शहरों से हव...