लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में उड़ान 2026 गुरुवंदन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और प्राचार्यों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। इस मौके पर 600 से अधिक छात्र-छात्राएं और 150 से अधिक प्राचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि भारत में सेशेल्स की उच्चायुक्त हरिसोआ ललातियाना अकूशे रहीं। उनके साथ सेशेल्स से आए राकोटोमावो कियाडी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गिरीश छिमवाल, के के शुक्ला, राजेश सिंह, सुशांत श्रीवास्तव, सरित घोष और अंशुमान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...