पूर्णिया, दिसम्बर 3 -- पूर्णिया, धीरज। पूर्णिया को एक नया थाना मिलने वाला है। पूर्णिया से उड़ान भरने वाले यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्णिया एयरपोर्ट थाना का जल्द निर्माण होने वाला है। पुलिस प्रशासन के द्वारा अंचलाधिकारी से जमीन चिन्हित कराने के बाद गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। पूर्णिया एयरपोर्ट शहर से करीब छह किलोमीटर दूर है। अभी पूर्णिया एयरपोर्ट से रोजाना 10 विमानों का परिचालन सिर्फ दिन में हो रहा है। नए साल में यहां से रात में भी विमानों को परिचालन शुरू होने वाला है। हवाई यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूर्णिया एयरपोर्ट थाना के निर्माण को लेकर पहल शुरू कर दी है। एसपी स्वीटी सेहरावत ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान को बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट का सितंबर माह में उद्घाटन के बाद से यहा...