उड़ान भरते ही लड़खड़ाने लगा सीएम का हेलीकॉप्टर
भागलपुर, अगस्त 25 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर में बैठक के बाद पटना लौटने के लिए उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर असंतुलित हो गया। जिससे वहां मौजूद पदाधिकारियों की चिंता बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरने के करीब 50 मीटर बाद हवा में अचानक संतुलन खोया और कुछ देर तक लड़खड़ाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद हेलीकॉप्टर संभला और आगे बढ़ने लगा। करीब 400 मीटर की दूरी तय करने के बाद एक बार फिर हेलीकॉप्टर असंतुलित होता नजर आया। बताया गया कि दूसरी बार असंतुलित होने के दौरान हेलीकॉप्टर जमीन से करीब चार से पांच फीट की ऊंचाई तक आ गया। इससे वहां मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने हेलीकॉप्टर को तत्काल आगे ले जाने के बजाय दिशा बदल दी। रनवे पर दिशा बदलने के बाद हेलीकॉप्टर को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.