नई दिल्ली, फरवरी 23 -- रांची से दिल्ली जा रहा एक मेडिकल चार्टर्ड प्लेन सोमवार को क्रैश हो गया। झारखंड के पलामू में इसकी आखिरी लोकेशन ट्रैक की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्लेन में सात लोग सवार थे। यह विमान दिल्ली की रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बताया जा रहा है। यह प्लेन बीचक्राफ्ट किंग एयर BE9L था। यह शाम 7:07 बजे रांची से निकला था। प्लेन में एक मरीज भी था। इस विमान में मरीज के अलावा एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो अटेंडेंट, एक पायलट इन कमांड और एक को-पायलट सवार थे। इसके चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के कसारी पंचायत के पत्थलपनिया नामक जगह पर क्रैश होने की सूचना है। यह एयर एम्बुलेंस है जो रांची से दिल्ली के लिये चली थी। घटना रात 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। अपडेट जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.