रुडकी, अप्रैल 13 -- कलियर, संवाददाता। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले सभी यात्रियों के लिए उड़ान बुकिंग की ऑनलाइन पुष्टि अनिवार्य कर दी गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, सभी हज यात्रियों को 15 अप्रैल तक अपनी आवंटित उड़ान की पुष्टि करना जरूरी होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार के उड़ान परिवर्तन के अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे। समिति के अनुसार, हज यात्रा की पूरी धनराशि जमा होने और सभी बकाया निपटान के बाद ही उड़ान बुकिंग को अंतिम रूप से पुष्टि माना जाएगा। इसके पश्चात ही यात्रियों को हज किट, बोर्डिंग पास तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज जारी किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...