बेगुसराय, मई 8 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। उड़ान इंटरनेशनल स्कूल, बेगूसराय में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गयी। इससे विद्यालय का भवन धू-धूकर जलने लगा। भवन के अंदर से धुआं व आग की लपटें निकलते देख स्कूल में अफरातफरी मच गयी। संयोग था कि उस समयय बच्चे स्कूल के प्रवेश द्वार ही पहुंचे थे। इससे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। करीब एक घंटे तक अगलगी की इस घटना में स्कूल भवन स्थित एक कमरे में संचालित पुस्तकालय में रखी करीब तीन लाख रुपये की पुस्तकें राख हो गयी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अगलगी की घटना के बाद सिंघौल थानाघ्यक्ष संतोष कुमार भी पुलिस बल के साथ स्कूल परिसर पहुंचे व आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर दमकल वाले भी स्कूल पहुंचे। स्कूल के कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया गया। स्कूल के प्राचार्य सुमंतो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.