प्रयागराज, दिसम्बर 9 -- प्रयागराज। शहर में लगातार फ्लाइट रद्द होने और देरी से आने की वजह से होटल कारोबार प्रभावित होने लगा है। पिछले एक सप्ताह में इंडिगो, अकासा एयर और एलायंस एयर की उड़ानों के सुचारु संचालन में आई बाधा का सीधा असर होटल बुकिंग पर पड़ा है। सोमवार को भले ही कोई उड़ान रद्द नहीं हुई, लेकिन बेंगलुरु आने वाली इंडिगो फ्लाइट देर से पहुंची। इससे पहले रविवार को अकासा एयर की मुंबई फ्लाइट को वाराणसी भेजना पड़ा, जिसके बाद यात्रियों ने हंगामा भी किया था। पिछले चार दिनों में कई उड़ानें रद्द हुईं। इंडिगो की दिल्ली व मुंबई फ्लाइटें, एलायंस एयर की दिल्ली उड़ान और कई देरी से संचालित सेवाओं ने शहर में आवागमन को प्रभावित किया है। प्रयागराज होटल्स एंड रेस्टोरेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने बताया कि शहर से दिल्ली रूट की उड़ानों प...