जौनपुर, मई 8 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में तैनात उड़ाका दल की एक महिला सदस्य के पति पर कॉलेजों से वसूली के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले से जुड़ा कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जौनपुर और गाजीपुर में तीन-तीन उड़ाका दल गठित किए गए हैं। इसी बीच आरोप है कि एक महिला उड़ाका दल सदस्य के पति, जिनकी आधिकारिक ड्यूटी टीम में नहीं लगी है, वह कई महाविद्यालयों में पहुंचकर जांच और संपर्क के नाम पर हस्तक्षेप कर रहे थे। आरोप यह भी है कि संबंधित व्यक्ति अपनी पत्नी के पद और प्रभाव का उपयोग कर कॉलेज प्रबंधन पर दबाव बनाकर कथित रूप से वसूली की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि यह मामला गाजीपुर जिले के कई महाविद्या...