पीलीभीत, मार्च 15 -- पूरनपुर। गुवाहाटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी कर देश के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के खातों में करीब 18 हजार 640 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। इस किस्त से पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 45 हजार किसान लाभान्वित होंगे। किस्त जारी होने के अवसर पर बीज भंडार सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां किसानों ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान ने किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान किसानों को उड़द और मूंग की मिनी किट का वितरण भी किया गया। बीज किट मिलने से किसान काफी उत्साहित नजर आए। विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लगातार योजनाएं चला...