हाथरस, फरवरी 27 -- हाथरस। रंगभरनी एकादशी के मौके पर घंटाघर स्थित मंदिर श्रीगोविंद भगवान से सालिगराम भगवान की डोलायात्रा धूमधाम से निकाली गई। डोलायात्रा में खूब अबीर गुलाल उड़ाया गया। गोविंद भगवान के जयकारे भी लगे। आंधीवाल बगीची पर महाकाल के भव्य शृंगार किए गए। कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। शहर के अन्य मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ अबीर गुलाल की बौछार हुई। जगह जगह प्रसाद वितरण किया गया। काफी संख्या में श्रध्दालु श्रीधाम व्रंदावन के लिए रवाना हुए। ब्रज की देहरी पर घंटे धडि़याल के साथ भोर होती है। शुक्रवार को रंगभरनी एकादशी के मौके पर मंदिर में सुबह श्रीराधाकृष्ण का महाभिषेक हुआ। भव्य शृंगार करने के बाद फूलों से सजाया गया। शाम को सालिगराम जी को डोले में विराजमान किया गया। पूजा अर्चना की गई। खूब रंग गुलाल उड़ाया गया। डोलायात्रा की शुरुआत अतिथियों...