फतेहपुर, नवम्बर 25 -- खागा। श्रीधाम अकोढ़िया में श्रीराम जानकी विवाह आनन्दोत्सव पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को हजारों भक्तों ने छप्पन भोग के दर्शन करते हुए विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ आस्था के सागर में हिलोरे लगाती रही। बाला जी सरकार की जयकार करते हुए भक्तगण अपने परिवारिक सदस्यों के साथ उपस्थित हुए। आनन्दोत्सव पर्व के दूसरे दिन भक्तों के संकट निवारण के लिए दरखास्त लगाई गई। सुबह नौ बजे से सुंदरकांड का भव्य पाठ आयोजित किया गया। इसके बाद 11 बजे से सवामनी हवन एवं छप्पन भोग का दर्शन कराया गया। शाम करीब चार बजे महा आरती के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने पहुंचकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। भक्तों ने गुरूदेव राके...