फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।मोहर्रम की चार तारीख को ढोलो की मातमी धुन के साथ जरी जरदोजी का ताजिया उठाया गया। ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। इमाम हुसैन की सदाओं को बुलंद किया गया और कर्बला के शहीदों को याद किया गया। मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद से रवायती जरी जरदोजी का ताजिया उठा तो सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद तजिए के दीदार करने को पहुंचे। देर शाम शबलू अली की जेरे सरपस्ती में ताजिया उठाया गया। ताजिया जुलूस गढ़ी अब्दुल मजीद से नाला मछरट्टा, नाला फिदाई खां, पक्कापुल, चौक बाजार, घुमना बाजार, सुतहट्टी बाजार, साहबगंज चौराहा होता हुआ पुनः अपने मुकाम पर पहुंचा। सुरक्षा की दृष्टि से जरी के ताजिया जुलूस में पुलिस बल की मौजूदगी रही। दोबारा ताजिया पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिला अकीदतमंदों का पहुंचना शुरू हुआ और...