सहरसा, मार्च 9 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। घटिया क्वालिटी के खाद्यान्न उठाव मामले में उठाव प्रभारी पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी ने उठाव प्रभारी सह कहरा एसएफसी गोदाम एजीएम डोली कुमारी पर कार्रवाई की अनुशंसा डीएम से की है। इसके अलावा सदर एसडीओ ने उठाव प्रभारी से स्पष्टीकरण भी मांगा है। सदर एसडीओ का कहना है कि शहर के सर्वा ढाला समीप बीएसडब्ल्यूसी(बिहार राज्य भंडारण निगम) गोदाम से खराब क्वालिटी के गेहूं की आपूर्ति को देखते हुए उसका उठाव नहीं करना उठाव प्रभारी सह कहरा एसएफसी गोदाम एजीएम की जवाबदेही है। खराब क्वालिटी के गेहूं का उठाव होना उठाव प्रभारी के कर्तव्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। इसके लिए उठाव प्रभारी पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। गौरतलब है कि घटिया क्वालिटी का गेहू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.