बांदा, मई 8 -- चित्रकूट। चकौंध में पीसीएफ के संचालित खरीद केन्द्र में बारिश के दौरान गेहूं भींगने से बच गया। क्योंकि खरीदा गया गेहूं अंदर गोदाम में रखा है। जबकि किसान तौल कराने के दिन ही सुबह ट्रैक्टरों में लादकर गेहूं पहुंचते है। अभी तक यहां 45 किसानों से 153.85 एमटी गेहूं की खरीद हो चुकी है। मौजूदा समय पर केन्द्र से उठान न होने के कारण खरीद प्रभावित है। क्योंकि खरीद के बाद गेहूं रखने की जगह नहीं बची है। डिप्टी आरएमओ अविनाश कुमार झा ने बताया कि केन्द्रों से एफसीआई के गोदामों में गेहूं पहुंचाने की शुरुआत हो गई है। कुछ केन्द्रों से कई ट्रक गेहूं भेजा गयाहै। इसी लापरवाही में परिवहन ठेकेदारों को जिला खरीद अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...