अमरोहा, जून 23 -- उझारी, संवाददाता। थाना सैदनगली के कस्बा उझारी निवासी मजदूर की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस बाबत सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके की ओर रवाना हो गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कस्बा उझारी निवासी मोहम्मद तौहीद पुत्र ताहिर हुसैन दिल्ली के जहांगीरपुरी में मेहनत-मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह वह काम पर जा रहा था कि इस दौरान बस ने बाइक को टक्कर मार दी।बाइक सवार तौहीद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस बाबत खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके की ओर रवाना हो गए। तौहीद के परिवार में पत्नी नुसरत जहां व एक बेटा है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के ...