पीलीभीत, जुलाई 26 -- कासगंज- ऐसबाग एक्सप्रेस ट्रेन का आज पूरनपुर रेलवे स्टेशन से सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। उदघाटन स्पेशल ट्रेन उझानी से चलाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर रेल अधिकारियों ने पूरनपुर में डेरा जमा लिया। पंडाल बनवाने के साथ ही पटरी की सफाई और रंगाई पुताई का काम युद्वस्तर पर किया जा रहा है। सहायक मंडलीय इंजीनियर ने पहुंच कर कार्ययोजना के बाबत गतिविधियों को शुरू कराया। पूर्व में कासगंज-ऐसबाग एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की अनुमति प्रदान की गई थी। इसका संचालन कब से होगा, यह तय नहीं हो सका था। अब रेलवे की ओर से इसका संचालन करने के लिए समय सारणी को भी जारी कर दिया है। यह भी पढ़ें- Badaun News: बदायूं से लखनऊ को आज से चलेगी सीधी ट्रेन : बीएल वर्मा संचालन 27 जुलाई से होगा। ट्रेन का शुभारंभ आज...