बदायूं, मई 28 -- बदायूं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उझानी और वितरोई स्टेशन के बीच स्थित समपार संख्या-288 स्पेशल रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत का काम होना है। इस जरूरी मेंटेनेंस कार्य के चलते 28 और 29 मई 2026 की शाम सात बजे से लेकर अगले दिन सुबह सात बजे तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने आम जनता की सुविधा के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी तय किया है। काम के दौरान सभी वाहनों को उझानी, मुजरिया चौकी और वितरोई होकर निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- रेल क्रॉसिंग संख्या-288 स्पेशल आज रात रहेगी बंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...