बदायूं, मार्च 7 -- उझानी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सटोरिया को सट्टे की पर्ची और नगदी सहित गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सट्टे के धंधेबाजों में खलबली मच गई है। उप निरीक्षक जुगमेंद्र कुमार कुमार ने पुलिस टीम के साथ बड़ी माता मंदिर के समीप एक ब्यूटी पार्लर के दूसरी मंजिल के कमरे से गौरव गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता नाम के सटोरिया को मौके से गिरफ्तार कर पेन डायरी और सट्टे की पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से लोहे की छोटी संदूक से 2590 रुपए भी बरामद हुए हैं। इसके खिलाफ उप निरीक्षक जुगमेंद्र ने मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.