बदायूं, मार्च 11 -- बदायूं। उझानी में पंखा रोड पर सुबह नाले में 60 वर्षीय वृद्ध किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से शव बाहर निकलवाया। जिसकी पहचान बेनी नगला निवासी 60 वर्षीय सेवाराम यादव के रूप में हुई। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इलाके के गांव बेनी नगला निवासी सेवाराम पुत्र नवाब सिंह बीती रात घर नहीं पहुंचे थे। घर वालों ने सोचा कि वह उझानी वाले मकान पर ही ठहर गए होंगे। सुबह जैसे ही परिवार को नाले में गिरकर मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। सेवाराम गांव में ही खेती का कार्य करते थे। कुछ समय पूर्व कोल्ड स्टोर में पल्लेदारी का भी काम किया था। गांव के साथ ही उझानी में भी उनका एक मकान बना है। प्रभारी निरीक्षक प...