बदायूं, अप्रैल 20 -- भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में नगर के बिहारी जी मंदिर परिसर में हवन पूजन किया गया। हवन में लोक और समाज कल्याण के उत्थान के लिए विशेष आहुतियां समर्पित की गई। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा ने बताया 23 अप्रैल को नगर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और समाज के मेधावियों को सम्मानित भी किया जाएगा। हवन पूजन कार्यक्रम में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा के साथ क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष किशन चंद शर्मा, मुकेश शर्मा, मनीष शर्मा मोहित राज शर्मा, मनीष उपाध्याय, त्रिलोकी नाथ बांगड़ा, गोपी वल्लभ शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जयंती पर हवन पूजन यह भी पढ़ें- भगवान परशुरा...