बदायूं, अप्रैल 15 -- नगर में संविधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर में बाबा साहेब की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभा यात्रा से पूर्व आंबेडकर पार्क पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता और उनके अनुयायियों ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब को नमन किया। शोभायात्रा नगर के सहसवान चौराहा, आंबेडकर पार्क से शुभारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए देर शाम आंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का समाजसेवी शंकर गुप्ता और किशन चंद शर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर जगह-जगह हुए कार्यक्रम, दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- झरिया नगर के भाजपाइयों ने बाबा साहब को किया नमन यह भी पढ़ें- जिले भर में रही भारत रत्न डा. आंबेडकर जयंती की धूम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...