बदायूं, दिसम्बर 16 -- उझानी। वृद्ध किसान की अचानक मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। बेटे ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच कराने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस आरोपों के आधार पर जांच शुरू। मामला उझानी कोतवाली के अब्दुल्लागंज गांव का है। यहां के रहने वाले 65 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र मूलचंद उर्फ मंगली की अचानक मौत होने पर सूचना के बाद घर पहुंचे उनके पुत्र साहब सिंह ने पिता की मौत पर संदेह व्यक्त किया और हंगामा किया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उपनिरीक्षक रिंकू कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार में कोहराम मचा हुआ हुआ है।...