बदायूं, दिसम्बर 13 -- उझानी, संवाददाता। नगर के किला खेड़ा में बड़े ओवरहेड टैंक की सफाई शनिवार से शुरू होगी। इस बीच छोटे ओवर हेड टैंक के साथ पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के लिए डायरेक्ट नलकूप से संबंधित मोहल्ले में पानी की सप्लाई दी जाएगी। इसके लिए नगर पालिका के जलकल विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। ओवरहेडटैंक की बाउंड्री वॉल की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। वहीं बड़े ओवरहेड टैंक को शनिवार को खाली कर सफाई की जाएगी। नगर पालिका के निरीक्षक हरीश त्यागी ने बताया कि पानी की टंकी की सफाई के साथ मरम्मत और पेंटिंग का कार्य भी किया जाएगा। इस कार्य के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है कोशिश कम दिनों में काम पूरा करने की रहेगी। इस बीच बड़े ओवरहेड टैंक की सप्लाई बंद होने के बाद भी नगर वासियों को पेयजल आपूर्ति की किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। इसके ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.