घाटशिला, फरवरी 9 -- पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत के टोला काशिडिह के महिलाओ को उज्वला योजना के तहद आठ महिलाओं को इंडेन गैस का कनेक्शन दिया गया। यह कनेक्शन आराध्या इंडेन के द्वारा प्रदत्त किया गया। इसके तहत सभी महिलाओं को चूल्हा तथा सिलेंडर दिया गया। पंचायत के पुर्व मुखिया सह पंचायत समिति सदस्य सीताराम हांसदा के नेतृत्व में लाभुक चामपा हांसदा, दानगी टुडू, सालगे नायेक, पार्वती टुडू, शुशमीता टुडू, मालती हांसदा, रुकमानी हांसदा, चामपा टुडू को दिया गया। गैस चूल्हा और सिलेंडर पाकर सभी महिलाएं काफी खुश नजर आई। चंपा हंसदा ने बताई की अब मुझे जंगल से जलावन नहीं लाना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...