मेरठ, मई 18 -- उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन बॉक्सिंग अंडर 17 चैम्पियनशिप में मुरलीपुर के एसएसवी इंटर कॉलेज के छात्र निवेश पाल ने कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। निवेश पाल के कांस्य पदक जीतने पर गांव में जश्न का माहौल है। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एक से 15 मई तक आयोजित चैम्पियनशिप में एसएसवी इंटर कॉलेज के छात्र निवेश पाल ने 54 किलो भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जापान के शिनगेन कनाई को 5-0 के बड़े अंतर से पराजित करते हुए कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। निवेश पाल इससे पूर्व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं, इसी शानदार ट्रैक रिकार्ड के दम पर उनका चयन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। यह भी पढ़ें- एशियन बॉक्सिंग में कांस्य जीत निवेश पाल ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव प्रधानाचार्य सुखपाल सिंह तोमर ने बताया क...